- नारनौल में ठहराव, खाटू श्याम जाने वालों श्रद्धालुओं को फायदा
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा व राजस्थान में जन्माष्टमी पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-रींगस-दिल्ली के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 3-3 ट्रिप लगाएगी और मार्ग में रेवाड़ी, नारनौल व नीमकाथाना सहित आठ स्टेशनों पर ठहरेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल 3 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। ट्रेन दिल्ली से शाम 6:50 बजे रवाना होकर रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी।
रींगस से रात 2 बजे होगी रवाना
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04416 रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 4 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन रींगस से रात 2:00 बजे रवाना होकर सुबह 7:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इससे जन्माष्टमी पर खाटू श्याम जाने वाले भक्तों को फायदा होगा।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पाटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
16 डिब्बों के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेन में कुल 16 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 14 साधारण (अनारक्षित) श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने और समय से पहले स्टेशन पहुंचने की अपील की है।