July 27, 2026
27 july 3
  • स्वास्थ्य में सुधार, राजघाट जाने की तैयारी, रिपोर्ट की समीक्षा में जुटे डॉक्टर

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती पर्यावरण कार्यकर्ता और लद्दाख के आंदोलनकारी सोनम वांगचुक को आज छुट्टी मिल सकती है। वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनकी अंतिम स्वास्थ्य रिपोर्ट और वाइटल्स की समीक्षा कर रही है। मेदांता सूत्रों के मुताबिक वांगचुक के स्वास्थ्य में अब काफी तेजी से सुधार हुआ है।

उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आई हैं और वे पूरी तरह स्वस्थ एवं चलने-फिरने में सक्षम हैं।

अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

इस बीच, सुबह से ही मेदांता अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। कॉकरोच पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान वे भूख हड़ताल पर चले गए थे। जिसके बाद उन्हें पहले सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, उसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि डिस्चार्ज होने के बाद वे सीधे दिल्ली स्थित राजघाट के लिए रवाना होंगे।