हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : मानसून ने फिलहाल दो दिन का ब्रेक ले लिया है। शनिवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि पिछले तीन दिनों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई को भी बारिश की संभावना नहीं है जबकि 13 और 14 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है। 18 से 21 जुलाई के बीच अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।