- दरवाजों-शीशों में फंसी, इलाके में दहशत
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :
रोहतक जिले में महम कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग कर दी गई। हमलावर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में दहशत मच गई। हैरानी की बात यह रही कि महम थाने के ठीक सामने ही विधायक का कार्यालय है, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही विधायक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को कार्यालय के दरवाजों और शीशों में गोलियां फंसी मिलीं। पुलिस घटनास्थल पर सीसीटीवी खंगाल रही है।
सुबह सात बजे केयरटेकर ने देखे गोलियों के निशान
महम कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय का केयरटेकर संजय शनिवार की सुबह करीब 7 बजे पहुंचा था। उसने देखा कि शीशे टूटे हुए है। उसने तुरंत विधायक बलराम दांगी को फोन करके सूचना दी कि कार्यालय के शीशे टूटे हुए है। विधायक ने संजय से फोटो भेजने को कहा। संजय ने जब फोटो भेजे तो पता चला कि फायरिंग हुई है।
फोटो देखकर विधायक तुरंत कार्यालय पहुंचे : केयरटेकर ने जब विधायक को फोटो भेजे तो उन्हें देखकर विधायक बलराम दांगी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच की। विधायक ने देखा कि फायरिंग के कारण शीशे टूटे हुए है। कार्यालय पर रात करीब 1 बजे 4 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली एल्युमिनियम के गेट में भी फंसी हुई थी, जबकि अन्य गोलियों से शीशे टूटे हुए थे।
4 राउंड फायरिंग हुई, एक गोली भी फंसी मिली
विधायक बलराम दांगी ने बताया कि उन्होंने एसपी को फोन करके घटनाक्रम की जानकारी दी। मौके पर सीआईए और महम पुलिस पहुंची और सीसीटीवी की डीवीआर अपने साथ लेकर गई है। हमले का कारण पुलिस जांच में ही पता चलेगा।
पुलिस मामले में कर रही जांच
महम थाना पुलिस ने बताया कि विधायक के कार्यालय पर फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी की डीवीआर ले ली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही फायरिंग करने वाले आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।