- शव देख चिल्ला पड़ी, मौके पर पहुंची पुलिस
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के यमुनानगर में बिजली निगम के रिटायर्ड एसई की हत्या कर दी गई। उनका शव घर में पड़ा मिला। वे घर में अकेले रहते थे। घरेलू काम करने के लिए उन्होंने मेड लगाई हुई थी। गुरुवार की सुबह मेड घर पहुंची तो तो शव देखकर चिल्ला पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मोके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।