June 9, 2026
9 june 7
  • चेयरमैन बोले- अभ्यर्थी अपने सुझाव दें

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में होने वाले फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के आयोजन को लेकर अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे गए हैं। भर्ती एजेंसी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि PST का आयोजन एक ही शिफ्ट में कराया जाएगा। इसके लिए दो विकल्प प्रस्तावित किए गए हैं और अभ्यर्थियों से उनकी पसंद जानने के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है।

जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी निम्न दो विकल्पों में से किसी एक के पक्ष में अपनी राय दे सकते हैं। इसके लिए आयोग की ओर से मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट के दो विकल्प दिए गए हैं।
मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 5:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक और इवनिंग शिफ्ट शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

गूगल फॉर्म में मांग सुझाव

भर्ती एजेंसी ने अभ्यर्थियों से निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से सुझाव भेजने को कहा है। प्राप्त सुझावों के आधार पर PST का अंतिम समय तय किया जा सकता है। अधिकारियों का मानना है कि मौसम और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय निर्धारण किया जा रहा है। सुबह और शाम दोनों समय अपेक्षाकृत कम तापमान रहने के कारण फिजिकल टेस्ट के आयोजन में सुविधा होगी।