- 12 के दल में चोटी तक केवल 7 पहुंचे
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के रेवाड़ी निवासी युवा पर्वतारोही, सेवन समिट्स विजेता नरेंद्र सिंह यादव ने एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने मेक्सिको स्थित उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची ज्वालामुखीय चोटी पिको डी ओरिजाबा (5,636 मीटर) पर सफल आरोहण कर भारत का तिरंगा फहराया।
एनएसवाई आउटडोर की ओर से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय अभियान में विभिन्न देशों के 12 पर्वतारोहियों ने हिस्सा लिया था। कठिन परिस्थितियों के कारण इनमें से केवल 7 पर्वतारोही ही शिखर तक पहुंच सके। अभियान का नेतृत्व भारतीय पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने किया।
नरेंद्र सिंह यादव 26 मई को भारत से मेक्सिको रवाना हुए थे और 30 मई 2026 को सुबह 10:14 बजे उन्होंने सफलतापूर्वक शिखर पर पहुंचकर तिरंगा लहराया। पांच दिन तक चले इस अभियान के दौरान उन्होंने मेक्सिको सिटी, प्यूएबला और बेस कैंप से आगे बढ़ते हुए कठिन मौसम और ऊंचाई की चुनौतियों का सामना किया।
माइनस 20 डिग्री तापमान में किया समिट पुश
अभियान का सबसे कठिन चरण सिंगल पैच समिट पुश रहा, जिसमें करीब 1400 मीटर की बेहद खड़ी चढ़ाई शामिल थी। इस दौरान तापमान माइनस 15 से माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज हवाओं के कारण विंडचिल प्रभाव ने परिस्थितियों को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया। अत्यधिक ठंड, ऑक्सीजन की कमी और दुर्गम भू-भाग के बावजूद नरेंद्र सिंह यादव ने साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए शिखर तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
सेवन वोल्कैनिक समिट्स प्रोजेक्ट का हिस्सा
यह ऐतिहासिक आरोहण नरेंद्र सिंह यादव के “सेवन वोल्कैनिक समिट्स प्रोजेक्ट” का हिस्सा है। इस परियोजना के तहत वे विश्व के सातों महाद्वीपों की प्रमुख ज्वालामुखीय चोटियों पर चढ़ाई कर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
नरेंद्र सिंह यादव भारत के पहले युवा पुरुष पर्वतारोही हैं जिन्होंने सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों यानी सेवन समिट्स पर सफल आरोहण किया है। वे दो बार माउंट एवरेस्ट भी फतह कर चुके हैं। उनका अगला लक्ष्य एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम और सेवन वोल्कैनिक समिट्स अभियान को पूरा करना है।
””””””””””””””””””’
31 मई: राहुल की CBSE 12वीं के स्टूडेंट्स से मुलाकात