- 8 में सुबह से बारिश, गुरुग्राम में सड़कों पर पानी भरा
- रोहतक में 10.5 डिग्री गिरा तापमान
हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। इसके कारण गुरुवार को पूरे प्रदेश में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बनती दिख रही है। इसके चलते तीन जिलों सोनीपत, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, हिसार और पानीपत में सुबह से ही बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मार्च के महीने में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास हो रहा है।
राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 5.7°C की भारी गिरावट दर्ज की गई है। आलम यह है कि प्रदेश का पारा सामान्य से 6.5°C नीचे चला गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुई इस बारिश और ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। प्रदेश में सबसे अधिक बदलाव रोहतक में दिखा, जहां तापमान 10.5°C लुढ़क कर मात्र 20.7°C रह गया। यहां सबसे ज्यादा 5 एमएम बारिश भी दर्ज की गई।
गुरुवार को पूरा दिन रूक-रूक बारिश हुई
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से लगातार कई जिलों में बारिश हुई। हिसार में गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे से शाम 6 बजे तक रुक- रुककर बारिश हुई। इसके साथ ही सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, पंचकूला के हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई।
इसके अलावा अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 40-50 किमी/घंटा की दर से ठंडी हवा चली।