March 10, 2026
10 march 3
  • भिवानी लौटने पर हुआ स्वागत, चोट लगने पर भी मुकाबला रखा जारी

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : भिवानी जिले की लेट नायक पवन कुमार बॉक्सिंग क्लब के खिलाड़ी राहुल कालीरामण ने ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग (पुरुष) चैंपियनशिप 2025-26 में रजत पदक जीता। मेडल जीकर भिवानी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

इंजरी के साथ मुकाबले खेलना काफी मुश्किल था, दर्द इतना होता है कि लगता है छोड़ दो, रहने दो। इसके बाद घर वालों को देखा कि वे कितना संघर्ष कर रहे हैं। उनका आगे का लक्ष्य है कि वे खेलो इंडिया गेम्स में जाएंगे, वहां गोल्ड मेडल जीतेंगे। उसके बाद सीनियर नेशनल खेलेंगे। गोल्ड से चूकने की भरपाई के लिए अब कड़ा अभ्यास किया जाएगा। वे करीब 10-12 साल से बॉक्सिंग खेलते हैं और सुबह-शाम तीन से चार घंटे प्रेक्टिस करते हैं।

भिवानी लौटने पर स्वागत

कोच सुखबीर सांगवान ने कहा कि यह जीत भिवानी के लिए बड़ी उपलब्धि है। राहुल ने कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भिवानी नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप ने राहुल कालीरामण को सम्मानित किया। समारोह में पदक, प्रशस्ति पत्र और शुभकामनाएं प्रदान की गईं।

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में हुए गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा दिखाई

भवानी प्रताप ने कहा कि राहुल ने पूरे भिवानी का नाम रोशन किया है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में हुए गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा दिखाई। चोटिल होने के कारण वे गोल्ड मेडल से चूक गए। आशा है कि अगली प्रतियोगिताओं में राहुल गोल्ड मेडल जीतकर आएगा।

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 85 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता 

बॉक्सर राहुल कालीरामण ने कहा कि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 85 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। इसके साथ ही उनका चयन खेलो इंडिया के लिए हुआ है। खेलो इंडिया गेम्स के लिए अभ्यास करेंगे। इस प्रतियोगिता में कई यूनिवर्सिटी के बॉक्सरों ने भाग लिया था।

सेमीफाइनल व फाइनल काफी  कठिन मुकाबला था

शुरूआत में मुकाबले आसान थे, लेकिन सेमीफाइनल व फाइनल काफी  कठिन मुकाबला था। क्वार्टर फाइनल में इंजरी (चोट लग गई थी) हो गई थी, उसके बाद मैंने इंजरी के साथ मुकाबले खेले।