February 27, 2026
27 feb 5
  • CM बोले- बड़े घोटाले कांग्रेस के समय में होते थे
  • MLA अरोड़ा भड़के; कहा- CBI जांच कराओ, क्लेश काटो आज

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज छठा दिन है। प्रश्नकाल के साथ सुबह 11.00 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। दोपहर बाद शून्यकाल में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने धान घोटाले पर विशेष ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा। इस पर चर्चा शुरू हुई तो जमकर हंगामा हुआ। अरोड़ा ने कि यह बहुत बड़ा घोटाला है। बिना राजनीतिक संरक्षण के नहीं हो सकता।

आदित्य सुरेजवाला ने कहा कि सारे घोटाले की जड़ यह है कि यूपी और बिहार के धान का यहां गेट पास बन रहा है। इलीगल बॉर्डर क्रॉसिंग हो रही है। इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि हर साल करीब 19 हजार करोड़ का घोटाला हो रहा है। विधायक बीबी बत्तरा ने पूछा कि इसकी जांच क्या सरकार सीबीआई से करवाएगी।

इसका जवाब देने के लिए सीएम नायब सैनी खड़े हुए। कहा कि इसमें खामियां हुई हैं तो हमने तुरंत कार्रवाई की। बड़े-बड़े घोटाले कांग्रेस के समय में होते थे। सीएम ने जब यह कहा तो सदन में हंगामा हो गया। अशोक अरोड़ा ने बीच में टोकते हुए कहा कि ये कहते हैं कांग्रेस के समय भी घोटाले हुए है तो इसकी भी जांच CBI को दे दो। आज ही सारा क्लेश काट दो।

इसी बीच मंत्री रणबीर गंगवा ने कमेंट किया कि विधायक अशोक अरोड़ा इसलिए कह रहे हैं कि ये तो उस समय कांग्रेस में थे नहीं, ये इनको फंसाना चाह रहे हैं। इस पर सदन में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया।

विधानसभा के छठे दिन की कार्यवाही की प्रमुख बातें …

भुक्कल ने पूछा- शीतला माता मंदिर का जीर्णोंद्धार कब तक होगा

विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि गुरुग्राम का शीतला माता मंदिर आस्था का केंद्र है। लाखों श्रद्धालु यहां पर आते हैं। जीर्णोद्धार का टेंडर मैसर्ज गोरालाल एंड बिल्डर को दिया है। पहले यह 60 करोड़ से 100 करोड़ कर दिया लेकिन कार्य नहीं हुआ है। क्योंकि तीन एजेंसी ने लंबा समय लगा दिया है। एक जनवरी 2025 को बोर्ड का कार्यकाल खत्म हो गया। अब बोर्ड की मॉनिटरिंग कौन कर रहा है, कब तक बोर्ड का गठन हो जाएगा।

यूएलबी मंत्री विपुल गोयल ने जवाब देते हुए बताया कि शीतला माता मंदिर के टेंडर हो गए हैं। पिल्लर साइज और दूसरे चीजों के कारण टेंडर के रेट बढ़े हैं। नॉन शैडयूल आइटम के कारण रेट बढ़े हैं। कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सीएम की अध्यक्षता में दिसंबर में इस पर मीटिंग हुई है। बोर्ड का गठन हो गया है, फाइल अंडर प्रोसेस है।

MLA जांगड़ा ने क्रीमिलेयर का मुद्दा उठाया, CM सैनी ने पूछा- एक भी बच्चा वंचित नहीं

इसके बाद हिसार के आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश जांगड़ा ने कहा कि क्रीमीलेयर की सीमा को बढ़ाई जाए। प्रदेश में ओबीसी की बड़ी आबादी है। पिछड़ा वर्ग की आय सीमा 6 लाख रुपए 8 लाख रुपए क्रीमीलेयर कर दिया गया था। आय की सीमा में समय-समय पर बदलाव होते रहे हैं। केंद्र की गाइडलाइन को हरियाणा सरकार एज इट इज फॉलो करती है।
इसका जवाब देते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने साल 2024 में केंद्र की तर्ज पर 8 लाख किया गया था। उन्हीं नियमों को यहां लागू किया गया है। ये एक स्टेट का मैटर नहीं है। अगर ओबीसी का एक भी बच्चा क्रीमीलेयर में वंचित रहा तो उसका नाम बताएं। हम केंद्र की तर्ज पर ही कार्य करते हैं।