February 27, 2026
cm saini sikh punjab

हरियाणा के CM नायब सैनी रविवार को पंजाब के लुधियाना पहुंचे। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए पंजाब की मान सरकार पर निशाना साधा।

CM सैनी ने कहा कि पंजाब में चुटकुलों की सरकार चल रही है। उन्हीं चुटकुलों से लोगों के पेट भरे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा- आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने महिलाओं को 1100 रुपए महीना देने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। क्या किसी महिला को 1100 रुपए मिले?

जबकि हम हरियाणा में हर महिला को 2100 रुपए महीना दे रहे हैं। हमने जो वादे किए थे, हम उन्हें पूरा कर रहे हैं।

रैली से पहले CM नायब सिंह सैनी श्री माछीवाड़ा साहिब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब में नतमस्तक हुए।

उन्होंने माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब की परिक्रमा की।

CM सैनी ने गुरुद्वारा साहिब के इतिहास की जानकारी ली। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उनका सम्मान भी किया। उनके स्वागत के लिए देहात लीडरशिप भी मौजूद रही।