November 17, 2025
jp nadda wife

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा आज रविवार शाम को अचानक कुरुक्षेत्र के पिहोवा में पहुंचीं। यहां उन्होंने ऐतिहासिक सरस्वती मंदिर में माथा टेका।

मंदिर के पुजारी पंडित संजय शर्मा ने विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना करवाई। इस के बाद वे पंजाब के सीएम भगवंत मान के चाचा ससुर के निधन पर शोक जताने पहुंची।

इससे पहले यहां पहुंचने पर BJP के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। डॉ. मल्लिका नड्डा ने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

मंदिर के पुजारी पंडित संजय शर्मा ने उनको माता चुनरी और प्रसाद दिया। उनके साथ कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद रहीं।

सरस्वती मन्दिर में माथा टेकने के बाद डॉ. मल्लिका नड्डा और पूर्व विधायक लतिका शर्मा सरस्वती तीर्थ स्थित छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब में भी गईं।

यहां भी उन्होंने माथा टेका और अरदास की। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *