कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के शुरू में 2024 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वह बयान चलाया, जिसमें सैनी कह रहे हैं कि मैंने शुरू से ये कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक तरफा सरकार बना रही है। हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं। आप चिंता मत करिए।
इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि उनके चेहरे पर खुशी देखिए। व्यवस्था शब्द को देखिए। हरियाणा के CM किस व्यवस्था की बात कर रहे हैं। यह वोटिंग के 2 दिन बाद का बयान है।
जब सब कह रहे थे कि कांग्रेस जीत रही है। सभी पोल्स भी यही बता रहे थे। फिर भी CM को पूरा यकीन था और वह मुस्कुरा रहे थे कि भाजपा के पास कुछ व्यवस्था है।
जब राहुल गांधी से सवाल पूछा गया कि आपने हरियाणा चुनाव पर जो आरोप लगाए हैं क्या उसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे?
वहीं बिहार में क्या आपने बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को कुछ निर्देश दिए ताकि हरियाणा जैसा न हो?