
हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार का सातवें दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है।
उनकी IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक के SP रहे नरेंद्र बिजारणिया की गिरफ्तारी पर अड़ी हैं।
कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल शोक जताने के लिए चंडीगढ़ आएंगे। पार्टी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है।
सोमवार सुबह पूर्व डिप्टी स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा था कि शीर्ष नेतृत्व IPS के घर आ सकता है।
आज रात CM नायब सिंह सैनी को दिल्ली जाना था, लेकिन उनका यह दौरा रद्द हो गया। दोपहर को उनकी गवर्नर अशीम घोष से मीटिंग हुई।
सुबह तेलंगाना के डिप्टी CM मल्लू भट्टी विक्रमार्क भी अमनीत से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनके प्रदेश के CM भी यहां आएंगे।
पूरन कुमार मूलरूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। आंध्र प्रदेश से अलग होकर ही तेलंगाना राज्य बना है। इसके अलावा, केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले भी शोक जताने पहुंचे।