October 12, 2025
bk hariprasad

हरियाणा कांग्रेस में फिर से एक बार बवाल होने लगा है।

चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ताजपोशी के दूसरे दिन हरियाणा कांग्रेस पार्टी के प्रभारी बीके हरि प्रसाद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बृजेंद्र सिंह पर हमला बोला है।

उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि न बृजेंद्र सिंह विधायक हैं, और न ही उसका बेटा विधायक है। हमारा सीएलपी का नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा है।

वो जो पार्टी के विधायकों के साथ सरकार को कैसे घेरना है वो काम करेंगे। उसमें सबको साथ देना होगा।

हरियाणा कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सीधे पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट करेंगे। इसके संकेत उन्होंने चंडीगढ़ कांग्रेस मुख्यालय में हुए वन ऑन वन कार्यक्रम में दे दिए।

अपने भाषण में भी उन्होंने लोकल बड़े चेहरों के बजाय हाईकमान पर ही फोकस रखा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं को अनुशासन बनाए रखने और सबको साथ लेकर चलने की भी बात कही।

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि पार्टी में संगठन में काम करना थोड़ा कठिन होगा, लेकिन भरोसा है पार्टी के कार्यकर्ताओं और जिला अध्यक्षों की टीम पर कि हम सभी कार्यक्रम गांव और बूथ स्तर तक ले जाएंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस 4 साल तक पूरी मजबूती के साथ विपक्ष की भूमिका में दिखाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *