
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में टाइप–VII बंगला आवंटित किया गया है।
AAP ने कहा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री 95, लोधी एस्टेट आवास में रहेंगे। पार्टी ने कहा कि उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा इस मुद्दे पर केंद्र को फटकार लगाने के बाद सरकारी बंगाल आवंटित किया गया है।
पिछले महीने दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में केजरीवाल को आवास आवंटित करने में देरी के लिए केंद्र की खिंचाई की थी।
अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड आवास में रहते थे।
AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने पीटीआई को बताया, “दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार के बाद केजरीवाल को केंद्र सरकार ने एक आधिकारिक बंगला आवंटित किया है। चूंकि वह एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक हैं, इसलिए वह बंगले के हकदार थे।“