October 12, 2025
delhi cm gupta

प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट से दीपावली पर राजधानी में ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति मांगेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण, दोनों में संतुलन जरूरी है।

दीपावली को लेकर दिल्लीवालों में अलग उत्साह रहता है। यह पर्व धार्मिक के साथ दिल्ली की आर्थिक और सांस्कृतिक मजबूती का प्रतीक भी है।

दिल्ली के लोग आतिशबाजी के शौकीन हैं, लेकिन प्रदूषण के कारण इस पर रोक लग गई है।

सीएम ने कहा है कि दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट से अपील करेगी कि दीपावली पर प्रमाणित ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति मिले।

दिल्ली सरकार पर्यावरण सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही

सरकार कोर्ट को आश्वस्त करेगी कि न्यायालय के सभी दिशा-निर्देशों और मानकों का पालन होगा।

सुनिश्चित करेंगे कि सभी ग्रीन पटाखे अधिकृत संस्थाओं से निर्मित, सरकार की संस्थाओं से प्रमाणित हों। सरकार चाहती है कि दिल्लीवासी साफ, सुरक्षित वातावरण में दीपावली मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *