October 13, 2025
brijender singh

हरियाणा की राजनीति में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।

पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर राज्यव्यापी सद्भाव यात्रा की घोषणा की।

यह पदयात्रा आगामी 5 अक्तूबर को नरवाना हलके के दनौदा गांव से शुरू होगी।

बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हरियाणा में भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना को पुनर्जीवित करना है, जिसे भाजपा की विभाजनकारी राजनीति ने कमजोर किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और कारोबारियों की आवाज़ बनने के साथ-साथ कांग्रेस के मूल्यों और दृष्टिकोण को सीधे जनता तक पहुंचाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *