February 16, 2026
cm saini

हरियाणा सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का ट्रायल पूरा हो गया है।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि ट्रायल पूरे प्रदेश में सफल रहा और कहीं से कोई शिकायत नहीं आई।

अब 25 सितंबर को पंचकूला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस योजना का ऐप लॉन्च करेंगे।

वहीं अलग-अलग जिलों में मंत्री और विधायक भी कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।

मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि इस ऐप पर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन लगातार जारी रहेगा।

रजिस्ट्रेशन करने के एक महीने बाद हर महिला को 2100 रुपए मिलना शुरू हो जाएंगे।

हरियाणा के मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का ऐप 25 सितंबर को लॉन्च होगा।

जिस महिला ने उसी दिन रजिस्ट्रेशन कराया, उसे 1 नवंबर से 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे।

अगर महिलाएं किसी और दिन रजिस्ट्रेशन कराएंगी, तो उन्हें रजिस्ट्रेशन की तारीख से एक महीने बाद राशि मिलना शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *