February 17, 2026
PC

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर नाम के आगे से मिनिस्टर शब्द हटाकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

अब उनके नाम के साथ केवल अंबाला कैंट, हरियाणा लिखा हुआ दिख रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह बदलाव बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ है। पहले विज ने X पर अपने नाम के साथ मिनिस्टर हरियाणा, इंडिया लिखा हुआ था।

इस बदलाव की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन इसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं।

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि करीब 6 दिन पहले विज ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा था- अंबाला छावनी में कुछ लोग समानांतर भाजपा चला रहे हैं, जिन्हें ऊपर वालों का आशीर्वाद भी प्राप्त है। कमेंट बॉक्स में लिखें कि हम क्या करें? पार्टी का बहुत नुकसान हो रहा है।

इसको लेकर भी विज की ओर से अभी कोई बयान नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *