
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1 नवंबर से 2100 रुपए आने शुरू हो जाएंगे।
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 25 सितंबर को मुख्यमंत्री इसका एप लॉन्च करेंगे। इस दौरान जिलों में भी कार्यक्रम होंगे।
उन्होंने बताया कि 1 फोन से 20 से 25 महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है वो एक ही फोन से अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी।
इसके लिए उन्हें CSR सेंटर तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है।
कृष्ण बेदी ने बताया कि इस योजना पर 4 हजार 62 करोड़ रुपए सालाना खर्च होगा।
जो महिलाएं 15 सालों से हरियाणा में रह रही हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।