August 10, 2025
WhatsApp Image 2025-08-10 at 4.18.22 PM (1)

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। सरकार की नीतियां एवं योजनाएं इस प्रकार बनाई गई हैं कि किसानों की आय बढ़े और उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रविवार को शहजादपुर में मंडल प्रधान विक्रम राणा के निवास पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि भाजपा संगठन ने उन्हें नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर उन्होंने विधानसभा प्रभारी के रूप में शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं जिला पदाधिकारियों व अन्य पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की, जिसमें जिला पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र के मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रमुख सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंत्री श्री श्याम सिंह राणा के यहां पहुंचने पर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता व करमचंद गोल्डी, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, पूर्व जिला प्रधान राजेश बतौरा, मंडल प्रधान विक्रम राणा तथा नायब तहसीलदार अमित वर्मा, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविंदर सैनी, भारतीय किसान यूनियन (नरपत ) के अध्यक्ष नरपत राणा, सरपंच यूनियन जिला प्रधान कैप्टन केहर सिंह तथा पंचायत समिति शहजादपुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
अपने संबोधन में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में यह आवश्यक है कि हम प्राकृतिक खेती अपनाकर अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखें और बीमारियों से बचें। अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों और पेस्टीसाइड के प्रयोग से मानव स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ किसानों को लेना चाहिए।
मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में किसानों की आय में वृद्धि हुई है और अनाज मंडी में फसल बिकने के बाद भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में हो रहा है। इसी प्रकार भावांतर भरपाई योजना किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर अत्यधिक टैरिफ लगाया है, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि भारत के लिए अपने किसानों और उद्योगों के हित सर्वोपरि है। मोदी सरकार ने जवाबी रणनीतियां अपनाकर एवं कूटनीतिक प्रयासों से टैरिफ का प्रभाव कम करने और घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हैं और किसी भी वैश्विक दबाव के आगे झुकते नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *