July 2, 2025
ndrf sdrf

हिमाचल प्रदेश में 20-21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। अबतक 20 से ज्यादा जगह बादल फटने की घटना हो चुकी हैं। अकेले 30 जून की रात मंडी और किन्नौर में 16 जगह बादल फटे थे।

राज्य में लैंडस्लाइड-बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अबतक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 से ज्यादा लापता हैं।

40 के करीब मकान पूरी तरह ढहे हैं। मंडी जिले से बहने वाली ब्यास नदी उफान पर है। राज्य में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है।

UP के वाराणसी में गंगा का जलस्तर 50mm प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। 50 घंटे में जलस्तर 2.96 मीटर बढ़ा है।

पानी मणिकर्णिका घाट तक आ गया है। 20 से ज्यादा मंदिर पानी में डूबे हैं। लखीमपुर में शारदा नदी उफान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *