July 3, 2025
WhatsApp Image 2025-02-22 at 11.27.34 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने में हरियाणा देश भर में पहले स्थान पर रहा है। यहां रिकॉर्ड 98.8% फीसदी बूथों पर यह कार्यक्रम सुना गया।

हैरान करने वाली बात ये है कि हरियाणा BJP के कद्दावर नेता कैबिनेट मंत्री अनिल विज का अंबाला कैंट हलका इस मामले में प्रदेश में सबसे फिसड्डी रहा है।

भाजपा की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो कैंट में सिर्फ 35% बूथों पर ही मन की बात सुनी गई। यह संख्या प्रदेश के सभी 90 हलकों में सबसे कम है।

देशभर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को BJP हर बूथ पर उत्साह के साथ मनाती है। पार्टी वर्करों को हर बूथ पर कार्यक्रम करने करने और उसके फोटो खींचकर सरल एप पर अपलोड किया जाता है।

इस आधार पर पूरे देश और राज्य का अपना डेटा संग्रह होता है। इन आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में 98.8% बूथों पर लोगों ने मन की बात कार्यक्रम सुना है, जो देश में सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ और तीसरे नंबर पर त्रिपुरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *