April 30, 2024

भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने देश के हिंदू से जागरूक होने का आहवान किया है। उन्होंने कहा है कि हिंदू को जागरूक होकर ही राष्ट्र की रक्षा के लिए आगे आना होगा। कारण कि राष्ट्र व देश बचेगा तो ही हमारे देवस्थल व देव की आस्था बच पाएगी।

साध्वी प्रज्ञा भिवानी माता रानी के दर्शन करने जाने के दौरान कुछ देर के लिए झज्जर में गुरूग्राम मार्ग पर स्थित गोकुलधाम गोशाला में रूकी थी। यहां उन्होंने संचालक सुनील निमाना की उपस्थिति में कामधेनू गाय की पूजा-अर्चना कर आरती भी उतारी।

बाद में मीडिया के रूबरू हुई साध्वी प्रज्ञा  ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए इन दिनों सड़कों पर घूम रहीं गाय की स्थिति पर चिंता जताई। लेकिन साथ ही यह भी कह कि सरकार ने गऊओं की सेवा के लिए गोशालाओं को गाय के चारे व अन्य के लिए धन दिया है। समय-समय पर गोशालाओं की मदद भी की जाती है।

लेकिन अफसोस इस बात का है कि जो स्वार्थी लोग होते है और जिनका मन ही धन क दुरूपयोग में लगा रहता है वह तो इस सरकारी ग्रांट को पा लेते है,लेकिन जिनका उद्देश्य ही गाय की सेवा है वह इस लाभ से वंचित रह जात है।

उन्होंने हिंदुओं से जागरूक होने की अपील की और कहा कि जो लोग निस्वार्थ भाव से गोशाला चलाते है उन्हें सरकारी लाभ हर हाल में लेना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने गोकुलधाम गोशाला में गाय चिकित्सालय की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें खुशी है कि सड़क पर जो गाय दुर्घटनावश या किसी अन्य कारणवश घायल हो जाती है उनका इलाज निस्वार्थ भाव से यहां होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *