
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के भतीजे सुधांशू सुधा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत व्यक्ति का निधन परिवार ही नहीं बल्कि समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है और इसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के भाई अशोक सुधा, नप की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा, पार्षद मुकुंद सुधा सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी दु:ख व्यक्त किया है।
शोक सभा में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, अंकुर सुधा, जतिन सुधा सहित शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।