February 17, 2026
flights

अहमदाबाद प्लेन हादसे के करीब एक हफ्ते बाद एक और फ्लाइट के पायलट ने मेडे (MAYDAY) कॉल किया था।

इंडिगो की गुवाहाटी-चेन्नई फ्लाइट के पायलट ने यह इमरजेंसी कॉल किया था। इसकी जानकारी शनिवार को सामने आई। घटना 19 जून की है।

पायलट ने विमान में फ्यूल की काफी कमी देखी थी, इसके बाद उसने ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को मेडे यानी इमरजेंसी कॉल की थी। हालांकि इस फ्लाइट की तुरंत बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश में यात्रियों समेत कुल 270 लोग मारे गए थे। लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गई थी।

प्लेन टेकऑफ के कुछ सेकेंड बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकरा गया था। इस हादसे में भी पायलट ने मेडे कॉल की थी।

MAYDAY कॉल एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त इमरजेंसी कॉल है। एविएशन की भाषा में इसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब कोई विमान खतरे में हो। यह विमानन के क्षेत्र में सबसे जरूरी संकटकालीन सिग्नल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *