February 17, 2026
israel war bomb missile

इजराइल ने शुक्रवार सुबह 200 फाइटर जेट्स से ईरान के 6 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले में ईरान के 6 परमाणु वैज्ञानिक और टॉप 4 मिलिट्री कमांडर समेत 20 सैन्य अफसर मारे गए। इनमें आर्मी और एयरफोर्स चीफ शामिल हैं।

इजराइली एयरस्ट्राइक ईरान के 4 परमाणु ठिकाने और 2 मिलिट्री साइट्स भी तबाह हो गई।

इस बीच इजराइली पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर मिडिल ईस्ट के हालात की जानकारी दी। नेतन्याहू जल्द ही राष्ट्रपति ट्रम्प और राष्ट्रपति पुतिन से भी बात करेंगे।

इजराइली हमले के जवाब में ईरान ने दोपहर में पलटवार किया और 100 से ज्यादा ड्रोन दागे।

इजराइली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उन्होंने सभी ड्रोन मार गिराए। अभी तक एक भी ड्रोन इजराइल की सीमा में नहीं पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *