February 17, 2026
cm nayab saini

हरियाणा सरकार ने हिसार से चंडीगढ़ की फ्लाइट को मंजूरी दे दी है। फ्लाइट 9 जून (सोमवार) से शुरू होगी। इसका किराया 2500 से 3 हजार रुपए के बीच होगा।

हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किमी है। फ्लाइट में यह सफर सिर्फ 45 मिनट का होगा। फ्लाइट लेने के लिए आधे घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा।

सड़क के रास्ते गाड़ी या बस में चंडीगढ़ जाने में करीब 4 घंटे लगते हैं। वहीं ट्रेन में यह दूरी 7 घंटे की है। इसके लिए भी सिर्फ एक ही ट्रेन है।

सरकार अयोध्या और दिल्ली की तरह ही सप्ताह में 2 दिन के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *