February 3, 2026
badoli bjp

हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली युवती पर दूसरी FIR दर्ज हो गई है।

यह FIR युवती की ही सहेली ने दिल्ली में दर्ज करवाई है, जिसमें उसने बताया कि युवती, उसका बॉस अमित बिंदल और एक अन्य व्यक्ति उस पर गैंगरेप केस में गवाही देने का दबाव बना रहे हैं।

महिला ने बताया वह और उसकी मां टेंशन में हैं। अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेवार युवती और उसके साथी होंगे।

गैंगरेप का आरोप लगाने वाले युवती और उसके 2 साथियों के खिलाफ सिंगर रॉकी मित्तल ने भी पंचकूला में हनीट्रैप का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। हालांकि अब तीनों जमानत पर बाहर हैं।

बता दें कि कसौली में दर्ज हुए गैंगरेप केस में बड़ौली और रॉकी मित्तल को पुलिस क्लीन चिट दे चुकी है।

उन्होंने लोअर कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट भी फाइल कर दी थी। हालांकि युवती ने इसे सेशन कोर्ट में चैलेंज कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *