March 18, 2025
cm nayab

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2025-26 के लिए 2 लाख 5 हजार करोड़ का बजट पेश किया है।

यह पिछले बार के मुकाबले करीब साढ़े 16 हजार करोड़ ज्यादा है। इसी के साथ CM ने अपने मंत्रियों के विभागों का बजट भी बढ़ा दिया है।

वर्तमान सरकार में CM सैनी के पास ही सबसे ज्यादा मंत्रालय हैं, इसलिए उन्होंने सबसे ज्यादा 85,039 करोड़ का बजट अपने पास ही रखा है।

इसके बाद महिपाल ढांडा के शिक्षा मंत्रालय पर 22,296.82 और आरती राव के स्वास्थ्य मंत्रालय पर 10,159.54 करोड़ की धनवर्षा की है।

वहीं, सैनी सरकार में अकसर नाराज रहने वाले मंत्री अनिल विज को भी 9,864.84 करोड़ रुपए देकर खुश किया गया है।

उनके मंत्रालय कम किए गए हैं, उस हिसाब से यह बजट पहले से ज्यादा है।

सबसे कम बजट मंत्री अरविंद शर्मा को दिया गया है। उन्हें 262.31 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *