March 18, 2025
haryana cm budget

हरियाणा के CM नायब सैनी ने सोमवार को राज्य के इतिहास में पहली बार 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया।

प्रदेश में अब तक का यह सबसे ज्यादा बजट है। CM ने 80 पेज का बजट भाषण पढ़ा। जिसमें 161 पॉइंट्स थे। CM का बजट भाषण 2 घंटे 57 मिनट चला।

भाषण के शुरुआत में उन्होंने मैथिलीशरण गुप्त की कविता ”हम क्या थे, क्या हो गए और क्या होंगे अभी, आओ विचारो मिलकर ये समस्याएं सभी।’ पढ़ी।

बजट के अंत में उन्होंने बजट के प्रस्तावों के पीछे गुरु रविदास जी के शब्दों ‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सभ सम बसै, रैदास रहे प्रसन्न’ को प्रेरणा बताया।

इस दौरान CM की सबसे बड़ी घोषणा महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने की रही। जिसके लिए बजट में 5 हजार करोड़ रखे गए हैं। वहीं महिलाओं को 1 लाख रुपए तक ब्याजमुक्त लोन देने की भी घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *