
हरियाणा में आने वाले समय में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
16 मार्च को सबसे ठंडा इलाका बालसमंद (हिसार) रहा। जहां तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटे में यहां तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट आई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 21 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
इस दौरान हवाएं बीच-बीच में बदलती रहेंगी और हल्की गति से चलने की संभावना है।