
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा हुआ। मंत्री कृष्ण बेदी कांग्रेस के सीनियर विधायक रघुवीर कादियान से भिड़ गए।
जिसके बाद भूपेंद्र हुड्डा को बीच में आना पड़ा। वहीं मंत्री महिपाल ढांडा का रोहतक से कांग्रेस MLA बीबी बत्रा से टकराव हो गया।
इससे पहले CM नायब सैनी ने भी बत्रा के दावों पर सवाल खड़े किए। मंत्री विपुल गोयल और कांग्रेस MLA आफताब अहमद में भी खूब बहस हुई।
सोमवार को बजट सत्र की कार्यवाही 4 घंटे चली। जिसके बाद इसे मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने सदन में हरियाणा ट्रैवल एजेंट का पंजीकरण और विनिमय विधेयक 2024 वापस लेने का प्रस्ताव रखा। सरकार इसे संशोधित करके लाएगी।
कल भी प्रश्नकाल और गवर्नर के बजट अभिभाषण पर चर्चा होगी। यह बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा। CM नायब सैनी 17 मार्च को करीब 1.95 लाख करोड़ का बजट पेश करेंगे।