March 6, 2025
heavy rain in odisha

हरियाणा में सर्दी का मौसम फिर से शुरू हो गया है। रात से ही तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं।

पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चल रही इन हवाओं ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 दिनों तक प्रदेश में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी। वहीं, रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 9 मार्च तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान 5 और 6 मार्च के दौरान बीच-बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *