April 20, 2025
heavy rain in odisha

हरियाणा में अगले 4 दिन 26, 27, 28 और 1 मार्च को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है।

एक पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी की रात से 26 तक और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी से 1 मार्च तक सक्रिय रहेगा।

इस दौरान गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर आज सुबह से ही देखने को मिल सकता है। हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

हिसार की बात करें तो यहां सुबह हल्के कोहरे के बीच आसमान में बादल छाए रहे। फरवरी में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। जहां 10 से 13 फरवरी तक तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं महज 13 दिन बाद तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

बारिश और ओलावृष्टि से ठंड अचानक बढ़ गई। ऐसे में दो और पश्चिमी विक्षोभ तापमान का संतुलन बनाए रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *