February 22, 2025
dallewal govt

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और केएमएम के 28 किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ शुक्रवार को चंडीगढ़ में MSP समेत 11 मुद्दों पर बैठक हुई। शाम 5:11 बजे से रात 8:30 बजे तक चली बैठक बेनतीजा रही।

किसानों ने चेताया कि केंद्र MSP गारंटी की मांग को हल्के में न ले। अब 22 फरवरी को अगली बैठक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ होगी।

किसान हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी 2024 से फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी के कानून समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- किसान नेताओं के साथ हमारी अच्छे माहौल में मीटिंग हुई। हमने किसान नेताओं की सभी मांगें सुनीं।

हमने उन्हें किसानों के लिए बजट में लिए गए फैसलों के बारे में बताया। 22 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बैठक होगी।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा- मीटिंग पॉजिटिव रही।

सरवन सिंह पंधेर ने कहा किसान संगठन केंद्र से बातचीत के जरिए मुद्दे हल करना चाहते हैं, लेकिन सरकार की अप्रोच भी कैजुअल नहीं होनी चाहिए।

यह कहकर गुमराह किया जा रहा है कि MSP लागू करने से 1 लाख करोड़ का सालाना खर्च होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *