March 14, 2025
surajkund
अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला प्रांगण अपने 38वें संस्करण के लिए तैयार हो चुका है। आज से मेला शुरू हो रहा है और 23 फरवरी तक आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सूरजकुंड के होटल राजहंस में पहुंच चुके हैं। वहीं, हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा और बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया।इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ओडिशा के पवेलियन में पहुंचे।

बताया गया कि हरियाणा के केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पगड़ी बांधी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सूरजकुंड इंटरनेशनल मेला प्रांगण में भ्रमण किया।

मेले में विभिन्न देशों के साथ प्रदेशों की संस्कृति व कला के दर्शन हुए। सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में 42 देशों के 648 प्रतिभागी शामिल हुए।
देश-विदेश से आने वाले हस्तशिल्पियों को बृहस्पतिवार स्टाल अलाट करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। मेला परिसर को बृहस्पतिवार देर शाम तक सजाने-संवारने का काम होता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *