January 31, 2025
kejriwal saini
यमुना के पानी में जहर मिलाने के आरोपों पर हरियाणा और दिल्ली की सरकारों में राजनीतिक घमासान चरम पर पहुंच गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना नदी में जहर मिलाने के आरोप लगाये थे।
इन आरोपों से आक्रोशित भाजपा विधायक और मंत्रियों की अगुवाई में मंगलवार को पूरे प्रदेश में धरने-प्रदर्शन के साथ केजरीवाल के पुतले फूंके गए।
दिल्ली में हरियाणा के भाजपा सांसदों ने जहां संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोला, वहीं पंचकूला में भाजपा सरकार के मंत्रियों व विधायकों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए आप के विरुद्ध नारे लगाए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली में मोर्चा संभाला।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से मुलाकात कर आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए नायब सैनी ने रिपोर्ट के साथ हकीकत सामने रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *