September 19, 2024

देशभर में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के सम्मान,शिक्षा और सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा है। महिलाओं के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार ने कई अभूतपूर्व कदम उठाए हैं और कई महत्वकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की है। फिर बात चाहे महिला थाने खोलने की हो या पंचायतों में महिलाओं की 50% हिस्सेदारी की,हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज खोलने की या फिर महिलाओं के सफर को सुगम बनाने के लिए पिंक बसें चलाने की।

इतना ही नहीं चूल्हे पर खाना बनाने से होने वाली बीमारियों से महिलाओं को बचाने के लिए शुरू की गई उज्ज्वला योजना और अब लगभग 49 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की। ये वो महत्वपूर्ण कार्य हैं जो भाजपा ने मातृशक्ति के लिए किए हैं। यह कहना है अम्बाला शहर से भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल का।

असीम गोयल रविवार अपनी चुनावी कार्यक्रमों के तहत गांव उगाड़ा , जलबेड़ा,मटेढ़ी जट्टा और धुराला पहुंचे थे। जहां जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार गरीब,युवा,किसान और महिलाओं के लिए सरकार ने कार्य किये हैं। असीम गोयल ने अपने संबोधन में लोगों को बताया कि किस प्रकार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद आम व्यक्ति का जीवन सुगम बना है।

कांग्रेस के कार्यकाल में आमजन मूलभूत सुविधाओं के लिए भी त्रस्त रहता था। लेकिन भाजपा ने ऐसी व्यवस्था स्थापित की है कि विभिन्न योजनाओं के पात्रों को कहीं भटकना नहीं पड़ता। रोजगार के लिए अब युवाओं को पर्ची खर्ची और नेता जी की मर्जी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

योग्य युवा अब मेहनत के दम पर नौकरियां हासिल कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न गांवों में असीम गोयल का ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। असीम गोयल ने भी लोगों से अपील की कि आने वाली 5 अक्तूबर को भाजपा को वोट देकर तीसरी बार हरियाणा और अम्बाला में कमल खिलाने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *