April 20, 2025
22ea9bdb-d257-4c54-922b-b8ab4267d4af
इन्द्री से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप ने कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश में भाजपा की एकतरफा लहर चल रही है। भाजपा का प्रत्येक प्रत्याशी रिकार्डतोड मतों से जीत दर्ज करेगा और हरियाणा में तीसरी बार कमल का फूल खिलेगा। भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप चुनावी कार्यालय में कश्यप समाज के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कश्यप समाज ने हमेशा उन्हें अपना आर्शीवाद दिया है और इस बार भी वह उनके आर्शीवाद लेने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के लिए उनके घर के दरवाजे दिन-रात खुले हैं, वह जब चाहे निसंकोच अपनी बात उनके समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा समाज का भला चाहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। जितने विकास कार्य भाजपा कार्यकाल में हुए है, उतने विकास आज तक कांग्रेस के कार्यकाल में कभी नहीं हुए हैं। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से चारो ओर चहुंमुखी विकास की गंगा बह रही है।  उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद एवं जातिवाद की राजनीति की है।
कांग्रेस ने हमेशा नौकरियों के नाम पर लोगों को बहकाया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जनता ने तीसरी बार फिर से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।   भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप ने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि वह आने वाले 5 अक्तूबर को कमल के निशान के सामने का बटन दबाकर उन्हें विधानसभा चंडीगढ भेजें ताकि वे इन्द्री हल्के के विकास में ओर तेजी ला सकें। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वह इन्द्री हलके के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे। उन्होंने कहा कि भारी मतों से इन्द्री की जनता उन्हें अपना आर्शीवाद दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *