September 19, 2024

नीलम शर्मा पूर्व चेयरमैन नगर परिषद् अम्बाला सदर के घर वापसी के समय उनके साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शहरी नरेंद्र पाल शेरा के पुत्र अमनदीप  सिंह शेरा ने भी कांग्रेस पार्टी में वापसी की इनके साथ साथ नीलम शर्मा के सपुत्र हिमांशु पुंज व अन्य ने भी पार्टी का दामन थामा।

उत्साह जनक माहौल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा वा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  उदय भान ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं सीनियर कांग्रेस नेत्री नीलम शर्मा पूर्व चेयरमैन नगर परिषद् अम्बाला सदर की घर वापसी कराई नई दिल्ली स्थित कार्यालय पर नीलम शर्मा को गर्म जोशी के साथ कांग्रेसी पटका एवं पुष्प कुछ देकर वर्तमान अध्यक्ष  उदय भान एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा सैकड़ो की कांग्रेसी जानो की उपस्थिति में नीलम शर्मा की घर वापसी कराई।

अपने संबोधन में नीलम शर्मा व उनके समर्थकों को पार्टी का शशक्त कार्यकर्त्ता बताया। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने आशा व्यक्त की नीलम शर्मा के आने से अंबाला छावनी में पार्टी न केवल और मजबूत होगी बल्कि कार्यकर्ता भी और उत्साह के साथ पार्टी हित के लिए कार्य करेंगे।

कांग्रेस के अपने प्रिया नेताओं को आश्वस्त करते हुए नीलम शर्मा ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर चलते हुए पार्टी हित के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे तथा पूर्व की भांति किसी प्रकार की कोई कमी पार्टी हित में नहीं रहने दी जाएगी। नीलम शर्मा व अमनदीप  सिंह शेरा तथा हिमान्शु पुंज के पार्टी में सक्रीय  होने की खबर जैसे ही अम्बाला छावनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी तो उनमें जोश छा गया तथा बधाइयों का तांता लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *