September 20, 2024

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी निकलसन रोड पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया और दिशा-निर्देश दिए।

श्री विज ने युवाओं से आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में बीते दस वर्षों में विकास के ढेरों कार्य हुए है और इन विकास कार्यों की जानकारी युवा जन-जन तक पहुंचाए।

विज ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ है और उन्हें बढ़-चढ़कर कार्य करते हुए पार्टी को आगे ले जाना है। उन्होंने कहा पूर्व सरकारों ने अम्बाला छावनी को विकास से महरूम रखा, मगर भाजपा सरकार आते ही बीते दस वर्षों में उन्होंने विकास के ढेरों कार्य करवाए जिनका जनता को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल, सुभाष पार्क, अम्बाला-जगाधरी रोड, लघु सचिवालय, फुटबाल स्टेडियम, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हॉल, ब्वॉज स्पोर्टस होस्टल, स्वागत द्वारा योगशाला व व्यायामशाला सहित अन्य ढेरों कार्य करवाए गए हैं जिनका अब जनता को लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर भाजपा विधानसभा चुनाव अम्बाला छावनी के संयोजक संजीव सोनी बब्बू के अलावा ओम सहगल, ललित चौधरी, बीएस बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोड़ा, युवा नेता ईकबाल ढांडा, रवि कुमार, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *