February 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-28 at 13.56.59

पुलिस अधीक्षक करनाल श्री मोहिता हाण्डा के कुशल नेतृत्व में करनाल पुलिस की क्राइम युनिट सी.आई.ए-01 टीम द्वारा थाना सै0-32-33 में दर्ज मुकदमा नंबर 643 दिनांक 13.11.2023 धारा 379-ए भा.द.स. में जांच के दौरान आरोपी…..

गौरव उर्फ गौरू पुत्र सुभाष वासी सिक्का कालोनी, सोनीपत को कल दिनांक 27.08.2024 को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफतार कर माननीय अदालत से एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया। दौराने रिमांड पूछताछ पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 10,000/- रूपये बरामद किए गए।

इस संबंध में इन्चार्ज सी.आई.ए-01 उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी को उनकी टीम द्वारा चेन स्नैचिंग के मामले में गिरफतार किया था, जिसने दौराने पूछताछ 07 वारदातों का खुलासा किया था, जिनके संबंध में अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि कल आरोपी को थाना सै0 32-33 में दर्ज मामले में रिमांड पर लिया गया था, जिसमें उसके कब्जे से पूछताछ के आधार पर 10,000/- रूपये बरामद किए गए। उनकी टीम द्वारा आरोपी को आज माननीय अदालत के सामने पेशकर अदालत के आदेशानुसार जिला जेल करनाल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *