September 20, 2024
बीजेपी इनेलो बसपा तीनों पार्टी ने हमेशा मिलकर राजनीति की है और अब भी इनैलो और बसपा का समझौता बीजेपी के इशारे पर हुआ है। कांग्रेस पार्टी के वोट काटने के लिए आगामी विधानसभा के चुनाव में वोट काटु पार्टियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
यह आरोप आज ताजकपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता व प्रदेश महामंत्री सतपाल कौशिक ने लगाएं। उन्होंने कहा की लोकसभा के चुनाव के बाद प्रदेश की जनता ने प्रदेश में भाजपा के स्थान पर कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है और अब कोई भी पार्टी किसी से भी समझौता व गठबंधन कर ले उसका कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
क्योंकि कांग्रेस का गठबंधन हरियाणा की सजग व समझदार जनता से हो गया है। उन्होंने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है, आप भी यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक बनाकर सरकार में हिस्सेदारी कर लेना, वरना विकास के मामले में पीछे रह जाओगे। उन्होंने लोगों से पूछा कि मोदी  ने कहा था की 2022 तक किसान की आमदनी दुगनी हो जाएगी किसी की आमदनी दुगनी हुई, लोगों ने हाथ उठाकर कहा कोई नहीं हुई।
उन्होंने कहा जीएसटी लगने से लागत मूल्य चार गुना हुआ कि नहीं हुआ। कौशिक ने कहा भाजपा ने वादा किया था की हर साल दो 2 करोड बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा, रोजगार देना तो दूर की बात है कई करोड़ लोग रोजगार से बेरोजगार कर दिए गए। कौशिक ने कहा की मौजूदा सरकार 5 किलो अनाज देकर 80 करोड लोगों को गुमराह करके ज्यादा दिन तक वोट लेकर सत्ता में नहीं रह सकती।
उन्होंने कहा मौजूदा सरकार ने यमुनानगर जिला के लिए सबसे बड़ा नुकसान पेपर मिल को बंद करके किया है। उन्होंने कहा पेपर मिल से डायरेक्ट इनडायरेक्ट 10000 लोग रोजगार से जुड़े हुए थे, लेकिन आज सभी मारे मारे फिर रहे हैं ।हजारों करोड़ का मिल सत्ता में बैठे लोगों ने कोडियो के भाव खरीद कर यमुनानगर के लोगों पर पेट पर लात मारी है।
उन्होंने कहा की 1 अक्टूबर का दिन बड़ा ही शुभ होगा जिस दिन हरियाणा के बहादुर लोग भाजपा कुशासन को वोट की चोट मार कर सत्ता से बाहर करेंगे और कांग्रेस पार्टी को भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सत्ता की बागडोर सोंपेगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *