September 20, 2024

हरियाणा की जनता बीजेपी कुशासन का हिसाब काफी लंबे समय से मांग रही है ,लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। अब जनता 1 अक्टूबर को मतदान के द्वारा भाजपा से 10 साल का पाई पाई का हिसाब लेगी।

विधानसभा क्षेत्र यमुनानगर के गांव रतनपुरा, फतेहपुर, बाकरपुर में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत अपना बूथ करो मजबूत प्रोग्राम के अंतर्गत सतपाल कौशिक जो यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के भी प्रबल दावेदार है ने अपने साथियों सहित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा को आरोपित करते हुए कहा की गूंगी बेरी सरकार से भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस नेतृत्व की अगवाई में हिसाब मांग रहे हैं की 10 साल में अपने प्रदेश को 3 लाख करोड़ से ज्यादा कर्ज लेकर क्या किया।

कौशिक ने  बोलते हुए कहा की प्रदेश में जितनी लुट भाजपा के शासन में हुई इतनी कभी नहीं हुई ।उन्होंने कहा की प्रदेश में भ्रष्टाचार का इतना आलम है कि यमुनानगर शहर में अरबो रुपए खर्च होने के उपरांत भी शहर का विकास बिल्कुल भी नहीं हुआ। शहर में पानी निकासी का इतना बुरा हाल है की थोड़ी सी बरसात होने के बाद आधा शहर डूब जाता है।

80% से ज्यादा शहर का सीवरेज सिस्टम चौक है। कोई सुनने वाला नहीं है, सफाई व्यवस्था  का बुरा हाल है। सफाई के नाम पर हर महीने करोड रुपए खर्च हो रहे हैं, लेकिन कहीं भी सफाई व्यवस्था नहीं है। फर्जी आईडी बनाकर लोगों की जमीन में हड़पी जा रही है।  कौशिक ने लोगों से कहा की 1 अक्टूबर का दिन बहुत ही पवित्र होगा, जिस दिन हरियाणा की जनता भाजपा के 10 साल के कुसाशन को सत्ता से दूर करने का काम करेगी।

कौशिक ने कहा की  प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बन रही है यहां से भी कांग्रेस का विधायक सरकार में आपका हिस्सा हो जाएगा। उन्होंने कहा की विधायक होने से उस इलाक़े के विकास कार्य ज्यादा होते हैं। यदि विधायक किसी और पार्टी का हो सरकार किसी और पार्टी की हो तो वह हल्का पीछे जाता है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैं आपके बीच का हूं, आपका भाई हूं आपका बेटा हूं। मेरी सोच लोगों की सेवा करना है धन संग्रह नहीं। यदि आपने और पार्टी ने मुझे  मौका दिया तो हलके के विकास में चार चांद लगा दूंगा। इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, नरेश कंबोज, लक्ष्मण कंबोज, सुरेंद्र नंबरदार ,जय सिंह बाल्मीकि, अनिल धीमान, बलराज कौशिक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *