April 21, 2025
d6b6f52f-2ef1-4a05-9b87-131495d33aa2

प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार जीत हासिल करके हैट्रिक बनाएगी। इस हैट्रिक को बनाने के लिए शहर के नागरिक विकास कार्यों और भाजपा की नेक नीतियों पर अपनी मोहर लगाएंगे।

राज्यमंत्री सुधा सेक्टर 7 कार्यालय पर शहर के नागरिकों की तथा पदाधिकारियों की एक मीटिंग ले रहे थे। इस मीटिंग में ब्राहमण समाज के गणमान्य लोगों ने राज्यमंत्री को शुक्रवार के दिन रेलवे रोड पर स्थित होटल पर्ल मार्क में एक विशाल और ऐतिहासिक ब्राहमण सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। इस ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाज के लोग पहुंचेंगे।

राज्य मंत्री ने बताया कि थानेसर विधानसभा में 5 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए है। इन 10 सालों में केवल और केवल विकास करवाना ही उनका लक्ष्य रहा है। इस लक्ष्य को लेकर दिन-रात कार्य करते रहे और उनका पूरा परिवार और उनके साथ जुड़े कार्यकर्ता लोगों की सेवा में लगे रहे।

इस विधानसभा में गांव और शहरों का एक समान रुप से विकास करवाया गया है। हर वार्ड और गांव में लोगों की आशा के अनुरुप सामुहिक विकास कार्य करवाए गए है। ऐसा कोई गांव और शहर का वार्ड नहीं है जो विकास कार्यों से अछूता रहा होगा। इस प्रदेश का प्रत्येक नागरिक मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की नीतियों का मुरीद बन चुका है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टïर ने हर गांव में जाकर स्वयं लोगों की समस्याएं सुनी और उनका जन संवाद कार्यक्रमों के जरिए समाधान किया। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को छोटे और बड़े विकास कार्यों की सौगात दी है।

आज प्रदेश का हर नागरिक, हर वर्ग सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से खुश नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हर वर्ग को सौगात दी है और 24 घंटे लोगों की सेवा की, लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान भी किया।

इस मीटिंग में केके कौशिक, श्याम सुंदर तिवारी, डा. सचदेव, देवी दयाल शर्मा, अमन भार्गव, रामराज कौशिक, पवन शर्मा, सतीश शर्मा, शिव शर्मा, विश्वकांत शर्मा, अल्केश मोदगिल, अविनाश शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *