September 20, 2024

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि आजादी का पर्व जन-जन का पर्व है, हर मन का पर्व है, हर भारतवासी के लिए गर्व और गौरव का दिन है। आज हर साल की तरह हर घर तिरंगा अभियान से पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा है।

हर घर, गली, मुंडेर और हर मोहल्ले में तिरंगा फहरा रहा है। आजादी के बाद भी हरियाणा के वीरों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में भी अनेक बलिदान दिये हैं। हमारे सैनिको ने 1962, 1965, 1971 के विदेशी आक्रमणों व आप्रेशन कारगिल युद्ध के दौरान वीरता की अद्भुत मिसाल पेश की थी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह वीरवार को पुलिस लाईन पिपली के प्रांगण में जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने लघु सचिवालय प्रागंण में शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र भेंटकर शहीदों को श्रृद्धाजंलि दी।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने पुलिस लाईन पिपली के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राष्टï्रीय ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली विद्यार्थियों की मिठाई के लिए 5 लाख की राशि देने की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने परेड की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों को स्वंतत्रता दिवस के पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभी 1 जुलाई 2024 को ही हमें अंग्रेजों के समय से चले आ रहे गुलामी के प्रतीक 3 कानून से आजादी दिलवाई है। ये तीनों कानून अंग्रेजी शासन को मजबूत करने और उसकी रक्षा के लिए बनाये गये थे।

भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने से लोगों को जल्द न्याय मिलने और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने से मुक्ति मिलनी शुरु हो गई है। प्रधानमंत्री ने देश के बंटवारे को 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी बताते हुए उसके पीडि़तों याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाना शुरु किया है।

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की स्थापना करवाकर करोड़ों देशवासियों की आस्था को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि आज उन्नत प्रौद्योगिकी और प्रतिभा के बल पर न केवल मिसाइलें बना रह है, बल्कि सूर्ययान, चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन सफलतापूर्वक चला रह है।

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना है। आदित्य एल-1 नामक यान सूर्य की कक्षा में स्थापित होकर सूर्य का अध्ययन कर रहा है। इससे हर भारतवासी गौरवांवित है। सरकार ने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश की जनता को भेदभाव करने वाली वाली व्यवस्था से आजादी दिलाई है, भय, भष्टाचार व भाई-भतीजावाद, विकास में असमानता करने वाले क्षेत्रवाद से आजादी दिलाई है।

युवाओं को सरकारी नौकरिया पाने में पर्ची-खर्ची से, लोगों को सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ पाने के लिए दफ्तर, दरखास्त और दस्तावेज से, उद्यमियों व कारोबारियों को लालफीताशाही से, गांवों को लाल डोरे के बंधन से, महिलाओं को रसोई के धुएं से आजादी दिलवाई है।

पिछले दिनों सरकार ने किसान हित में कुछ नए निर्णय लिए है, जिनमें अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को हमने जड़ से खत्म कर दिया है। साथ ही पिछले आबियाने को 133 करोड 55 लाख 48 हजार रुपए की बकाया राशि भी माफ कर दी है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह को उपायुक्त सुशील सारवान, एसपी जशनदीप सिंह रंधावा, एडीसी डा. वैशाली शर्मा, एसडीएम सुरेंद्र पाल ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह व एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया। इस मौके पर एडीजी लॉ एंड आर्डर संजय कुमार, आईजी सीआईडी सौरव, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस अधीक्षक जेएस रंधावा, एएसपी सृष्टिï गुप्ता, पूर्व मंत्री दवेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक बंता राम, एडीसी डा. वैशाली शर्मा, एसडीएम सुरेन्द्र पाल, नगराधीश डा. रमन गुप्ता, सीईओ जिला परिषद अशोक कुमार मुंजाल,डीएसपी अशोक कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील राणा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्याम लाल जांगडा, जिला परिषद के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, सैनी समाज के अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी, प्रदीप झांब, रामपाल पाली, सोहन लाल, अश्वनी जैन, बाबू राम टाया, हरमेश सिंह, सुरेश सैनी कुक्कु, विनित बजाज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *