September 20, 2024

हरियाली तीज पर्व के उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा नारायणगढ़ द्वारा हरियाली तीज महोत्सव राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। तीज महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के धर्मपत्नी श्रीमति सुमन सैनी ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की और कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री की ओर से तीज पर्व की कोथली एवं चुनरी उपहार स्वरूप भेंट की।

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को सम्बोंधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिहं सैनी ने अपनी बहनों के लिए कोथली भेजी है, हमारे हरियाणा में तीज पर कोथली भेजने की परम्परा चली आ रही है। उसी परम्परा का निर्वहन करते हुए वे बहनों के लिए भाई की ओर से यहां कोथली लेकर आई है। कार्यक्रम में श्रीमति सुमन सैनी तथा महिला मोर्चा जिला प्रधान बीनू गर्ग को शॉल ओढ़ाकर व फूलों के गुलदस्ते देकर सम्मानित किया गया।

सीएम की ओर से तीज पर्व की कोथली जहां कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को भेंट की गई वहीं डयूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मचारियों/महिला पत्रकारों को भी भेंट की गई। सीएम की ओर से तीज पर कोथली मिलने से महिलाएं भी गदगद नजर आई।

महिला मोर्चा मण्डल प्रधान मनीषा सैनी, रेखा, जगदीप कौर, प्रीतपाल कौर मक्कड, मंजू कौशिक, पार्षद रानी धीमान तथा पत्रकार सरिता धीमान सहित अन्य महिलाओं का कहना था कि यह पहली बार है कि तीज पर्व पर किसी सीएम ने याद कर उन्हेंं उपहारों की कोथली भेजी है। इसके लिए उन्होंने सीएम तथा सुमन सैनी का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्ता व्यक्त की।

तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायण्गढ़ तथा श्रीमद् भगवद गीता सीनीयर सैकण्डरी स्कूल नारायणगढ़ के विद्यार्थीयों को सीएम की ओर से श्रीमति सुमन सैनी ने 21 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की। सुमन सैनी ने सभी

महिलाओं व लड़कियों को हरियाली तीज की बधाई दी और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। सुमन सैनी ने कहा कि तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत है। जिसको सहेज कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। तीज त्यौहार महिला सशक्तिकरण को बढावा देने में सहायक है, विशेष कर तीज पर्व महिलाओं का पर्व माना जाता है।

महिलाएं आपस में मिलकर इस पर्व को मनाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में यह कहावत है कि तीज हो गई बीज ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि तीज के बाद त्योहारों की झड़ी लग जाती है। कुछ दिन बाद भाई बहन का बडा पर्व रक्षाबंधन मनाएंगे उसके बाद जन्माष्टमी तथा उसके बाद नवरात्रि शुरू हो जाएगें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हुई है और हरियाण में भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आगे बढाने के लिए अनेक कदम उठाये गए है और योजनाएं चलाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *