September 20, 2024

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नॉनस्टॉप हरियाणा को और तेज गति दे रहे हैं। आज उन्होंने किसानों के लिए सौगात की झड़ी लगा दी है।  उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य होगा जिसने किसानों की सभी उपज एमएसपी पर खरीदने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी चुनौती देते हुए हिसाब मांग रही है।  हमें कांग्रेस को नहीं हरियाणा के नागरिकों को हिसाब देना है। तुलना होनी चाहिए कि 2004 से 2014 तक प्रदेश के क्या हालात थे  और  2014 से 2024 तक भारतीय जनता पार्टी ने किस तरह से सेवा की है।

पहले की सरकार में प्रदेश में लूटपाट होती थी और अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सेवा भाव से नॉनस्टॉप विकास हो रहा है जबकि कांग्रेस की सरकार में विकास को फुल-स्टॉप लगा दिया गया था।  उन्होंने कहा कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 10 सालों में बिना खर्ची-बिना पर्ची 141000 लोगों को मेरिट के आधार पर नौकरी प्रदान की गई हैं।

कांग्रेस बताएं क्या उन्होंने 1500 युवाओं को भी नौकरी मेरिट के आधार पर दी है। उन्होंने सिर्फ पर्ची और खर्ची के आधार पर अपने संबंधियों, परिवारजनों और सेवादारों को सरकारी नौकरियां प्रदान की।  2004 से 2014 तक का हिसाब भूपेंद्र सिंह हुड्डा देंगे या दीपेंद्र सिंह हुड्डा देंगे,  लेकिन उनको हिसाब देना ही होगा।  संविधान की आड़ लेकर वह छुप नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिसाब दे कि क्यू उन्होंने किसानों  की हजारों एकड़ जमीन बिल्डरों को औने-पौने दाम पर देकर उन्हें लूटने का काम किया।  कांग्रेस राज्य में महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार हुए।  कांग्रेस तय करें कि  हिसाब कौन देगा।  हमने तो इस खेल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हिसाब देने के लिए कैप्टन नामित कर दिया है।  कांग्रेस का कैप्टन पिता है या पुत्र इसका फैसला वह करें और उसके बाद हिसाब दें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के बिना देश का विकास संभव नहीं है।  हरियाणा के आशीर्वाद से ही केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सार्थक करेंगे।  इससे  रोजगार बढ़ेगा, खेती में आधुनिकता आएगी और विकास की गति और तेज होगी।  उन्होंने कहा कि देश की इस प्रगति में हरियाणा नेतृत्व करें और आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार को तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *